G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी डायल-112, भटकी युवती को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी डायल-112, भटकी युवती को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

कबीरधाम पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए भटकी हुई एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और सेवा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता इस कार्रवाई में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:48 बजे सी-4 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि विंध्यवासिनी मंदिर एवं बैस डेंटल केयर के पास एक अज्ञात युवती असहाय अवस्था में सोई हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 (ईआरवी कोतवाली पैंथर-02) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवती को डरी-सहमी और असहाय स्थिति में पाया। टीम ने संवेदनशीलता के साथ उसे भरोसा दिलाया और नाम-पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन घबराहट के कारण वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस उसे सम्मानपूर्वक कोतवाली थाना लेकर आई।

थाने में धैर्यपूर्वक बातचीत के दौरान युवती ने केवल “पिपरिया” क्षेत्र का नाम बताया। इसके आधार पर तत्काल थाना पिपरिया से संपर्क किया गया, जहां एक युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से युवती का फोटो भेजकर उसकी पहचान की पुष्टि कराई गई।

पहचान सुनिश्चित होने के बाद महिला आरक्षक की उपस्थिति में डायल-112 की टीम युवती को सुरक्षित पिपरिया स्थित उसके घर लेकर पहुंची और विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया।

परिजनों ने बताया कि युवती घरेलू कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी। समय रहते पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से वह सकुशल मिल गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।

बेटी के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने कबीरधाम पुलिस और डायल-112 टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय व्यवहार की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस संकट की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी रहती है।

यह संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी

  • आरक्षक क्रमांक 20 राजेंद्र सिन्हा
  • चालक मनीराम निषाद
  • संबंधित महिला आरक्षक एवं डायल-112 पुलिस स्टाफ

कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page