G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना, 12 जुलाई तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

योजना के तहत पात्र विद्यार्थी ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप, श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल, विकासखंड की जनपद पंचायत स्थित श्रम संसाधन केंद्र, नजदीकी चॉइस सेंटर अथवा जिला श्रम कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ श्रमिक पंजीयन (लेबर) कार्ड, छात्र-छात्रा का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

योजना का लाभ केवल उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों को मिलेगा, जिनका श्रमिक पंजीयन आवेदन की तिथि से कम से कम एक वर्ष पूर्व का हो। यह सुविधा श्रमिक परिवार की प्रथम दो संतानों तक सीमित रहेगी। साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, मुफ्त आवास (हॉस्टल), पौष्टिक भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page