पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में बालवाड़ी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG
गंडई। पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बालवाड़ी कक्षा का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने जानकारी देते हुए बताया कि बालवाड़ी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होगी।
प्रवेश के इच्छुक पालकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करना होगा। बालवाड़ी कक्षा में कुल 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूची विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक हेमंत कुमार से प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक पालकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।



