G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

विधायक निधि से यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए मिले 15 लाख

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं  मनीषा साहू ने किया भूमिपूजन

कवर्धा-राधा कृष्ण वार्ड नंबर 20 स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु विधायक निधि मद अंतर्गत 15 लाख रू.की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका आज भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि यादव समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन तैयार किये जाने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया है जिसका निविदा प्रक्रिया का पालन किया जाकर कार्यादेश प्रदान किया गया। शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु आज उपस्थिति अतिथियों के साथ भूमिपूजन किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यादव समाज ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। वार्ड पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू ने बताया कि यादव समाज के प्रमुखों के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करते हुए यादव समाज की बाहुलता एवं भवन की स्थिति की जानकारी दिया गया था तथा अतिरिक्त भवन निर्माण किये जाने हेतु राशि की मांग किया गया था उन्होनें बताया कि उप मुख्यमंत्री ने यादव समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए 15 लाख रू. की स्वीकृति विधायक निधि से प्रदान किया गया। विधायक निधि राशि प्राप्त होने उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार निविदा आमंत्रित कर ठेकेदार को कार्यादेश प्रदान किया गया। आज नगर पालिका अध्यक्ष सहित उपस्थित पार्षदगण, यादव समाज के लोगों द्वारा भूमिपूजन कार्य संपन्न कराया गया है वार्ड पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू ने बताया कि विधायक निधि राशि मिलने से यादव समाज में हर्ष व्याप्त है उन्होनें सभी यादव समाज को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी का आभार व्यक्त किये है।

इस अवसर पर सभापति बिहारी धुर्वे, पार्षद सौखीराम अहिर्रवार, देवा साहू , राजू पाण्डेय, संजीव कुर्रे, सुनील साहू, हरीश साहू, यादव समाज प्रमुख गोलू यादव, धनीराम यादव, कनस यादव, राकेश यदु, हीरामणि ग्वाला,सत्रोहन यादव, संजय यादव, गौकरण यादव, संजू यादव, गया यादव तथा वार्ड वासी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page