एक शाम मनीष दत्त के गीतों के नामदादा की 86 वीं जन्म जयंती 10 मई को सुरमयी शाम

बिलासपुर । महान रंग कर्मी काव्य भारती के संस्थापक दादा मनीष दत्त जी की 86 वीं जन्म जयंती पर उनके संजोए गीतों की एक सुखमयी और आत्मीय शाम की प्रस्तुति दादा मनीष दत्त द्वारा संगीत बद्ध गीतों का मधुर आयोजन एवं दादा से जुड़े अपने लोंगों के साथ उनसे जुड़ी यादें,अनुभव और स्मृतियाँ काव्य भारती परिवार द्वारा आयोजित किया जावेगा
उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक ने बतलाया दादा की 86 वीं जयंती आयोजन में काव्यभारती के कलाकारों द्वारा उनके संजोए गीतों की सुरमधुर भव्य प्रस्तुति स्थानीय प्रार्थना सभा भवन में दिनांक 10 मई दिन रविवार को ठीक समय शाम 6-00 बजे दादा का स्मरण भावांजलि,एवं एक घंटा दादा के संजोय गीतों की प्रस्तुति उनके शिष्यों द्वारा आयोजित होगा
चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि संस्था के महासचिव डॉ विजय सिन्हा,संस्था के वरिष्ठ साथी डॉ सुप्रिया भारतीयन,डॉ रत्ना मिश्रा,सविता कुशवाहा,डॉ किरण बाजपेयी.डॉ अजय पाठक,राजीव बाटवे,चन्द्र शेखर बाजपेयी,प्रो भारती भट्टाचार्य, गौरव गुलहरे,डॉ निवेदिता सरकार,अजिता मिश्रा,शिशिर पागे,रीनापाल,अखिलेश बाजपेयी आदि साथी दादा के गीतों की याद में एक शाम के आयोजन की तैय्यारी में लगे हुए है ।
उक्त आयोजन में नगर के सभी संगीत,कला साधकों से पधारने का अनुरोध संस्था ने किया है।



