G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर तीखा हमला

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर तीखा हमला

कवर्धा। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कबीरधाम जिले के न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता शताब्दी पांडे तथा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया।
पांडे ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा देश की जनता भली-भांति जान चुकी है। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उनके वास्तविक सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। आज जब भाजपा महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रही है, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अनावश्यक आरोप लगाकर राजनीतिक भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से “कहने और करने” के अंतर की राजनीति रही है। मंचों पर महिलाओं के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता जब निर्णय लेने का समय आता है तो उनकी प्रतिबद्धता हवा हो जाती है। महिला आरक्षण के सवाल पर भी कांग्रेस का यही दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो भाजपा की नीतियों और संकल्प का परिणाम है।
वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति करने वालों को अब देश की जागरूक महिलाएं और जनता करारा जवाब देगी। महिला सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता अटूट है और पार्टी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रेस प्रवक्ता शताब्दी पांडे, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा नीतू शर्मा, गौरी साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री अनीता ध्रुव, लोहारा मंडल अध्यक्ष किरण चौबे, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page