G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्व-गणना फार्म भरकर जनगणना के प्रति दिया जा रहा जागरूकता का संदेश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

30 अप्रैल तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया

खैरागढ़ : जिले में आगामी जनगणना को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्व-गणना (Self Enumeration) फार्म भरा गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न इस प्रक्रिया के माध्यम से जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों द्वारा डिजिटल माध्यम से स्व-गणना फार्म भरकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह समझाना है कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुलभ बनती है।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इस दौरान नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनगणना को पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे बताया कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शासन को जनसंख्या, संसाधनों एवं आवश्यकताओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। इन आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो पाता है।

कलेक्ट्रेट स्तर पर स्व-गणना फार्म भरने की इस पहल से जिले में डिजिटल जनगणना को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे समय की बचत के साथ त्रुटियों में भी कमी आएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे कार्य प्रारंभ करेंगे, जिसमें मकानों की स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना में सक्रिय रूप से भाग लें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर जिले के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page