G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

लौह पुरुष सरदार पटेल की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम का विद्यालयों मे किया गया आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 की अवधि को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में के.सी.जी.  पुलिस टीम के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित जानकारी प्रदान करने हेतु माइलस्टोन स्कूल खैरागढ़ में जाकर विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। और वीडियो के माध्यम से “Statue of Liberty” का Virtual Tour करवाया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संघर्ष, देश के प्रति उनके योगदान, एकता और अखंडता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने, अनुशासित जीवन जीने, ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम द्वारा बच्चों को अच्छे नागरिक बनने, कानून का पालन करने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के संबंध में भी समझाइश दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रस्तुत जानकारी को गंभीरता से सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page