G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCGखास-खबर

डाइट खैरागढ़ ,समाज कल्याण विभाग खैरागढ़ और अखिल विश्व गायत्री परिवार खैरागढ़ के संयुक्त तत्वधान में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ समाज कल्याण विभाग खैरागढ़ और अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार जिला केसीजी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में इन दिनों अलग अलग स्थानों पर नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है इसके साथ ही आसपास के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने लिखने वाले नई पीढ़ी की युवाओं से संपर्क किया जा है और उन्हें बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, गुड़ाखू, शराब और गाँजा जैसे नशा से दूर रहने हेतु प्रेरित करते हुए नशा मुक्ति हेतु संकल्प कराया जा रहा है नशा मुक्त जीवन जीने के लिए उन्हें नशा मुक्ति उद्बोधन, नशा मुक्ति गीत माला सुनाया जा रहा है साथ फ्लेक्स चित्र प्रदर्शनी दिखाया जा रहा और ,नशा मुक्त रहने के लिए व्यसन से बचाएं सृजन में लगाएं नशा मुक्ति फिल्म भी दिखाया जा रहा जिसमें नशा कब क्यों और कैसे किया जाता है? इसके दुष्परिणाम क्या_ क्या होते हैं? नशा करने से घर परिवार, समाज और देश को क्याक्या नुकसान हो रहा है जिसमें आर्थिक,बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को किस तरह से नुकसान हो रहा है इसको विभिन्न माध्यमों से बता रहे हैं जब हम नशा करते हैं तब घर परिवार में अशांति का वातारण बन जाता है जिसके कारण आए दिन वाद विवाद, लड़ाई झगड़ा, मारपीट, पुलिस थाना, कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने की नौबद आ जाती है और मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं और जब नशा को छोड़ते हैं तब हमारे जीवन में सुख शांति ,आर्थिक मानसिक, समाजिक सभी लाभ होते नजर आते हैं इसको विस्तार से बता रहे हैं नशा मुक्ति अभियान प्रचारक और सामाजिक कार्यकर्ता राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ तुलेश्वर कुमार सेन विगत 20 वर्षों से अपने इस काम में तन मन धन से लगे हुए हैं जबकि वह स्वयं एक पैर से दिव्यांग है और दोनों हाथों में लाठी लेकर चलते है इन्होंने साबित किया है कि मनुष्य की शारीरिक दुर्बलता उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है प्रत्येक मनुष्य को मानसिक रूप से स्वस्थ होने की जरूरत होती है।शासकीय प्राथमिक शाला शाखा संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी में कक्षा पांचवी की 25 मार्च 2026 को अंतिम परीक्षा थी उसी दिन वहां पर पढ़ने लिखने वाले बच्चों को नशा मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित किया और नशा मुक्ति का संकल्प कराया कक्षा पहली से पांचवी तक बच्चे,रसोईया उपस्थित रहे ।तुलेश्वर कुमार सेन के कार्यों को देखते हुए डाइट खैरागढ़ व्याख्याता विद्याकांत महोबिया इसे एससीआरटी रायपुर भी भेजे थे । समाज कल्याण विभाग खैरागढ़ अधिकारी श्री कमलेश कुमार पटेल जी भी इनकी प्रतिभा का उपयोग करते हुए राज्य पाल गोद ग्राम सोनपुरी भेजे थे ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षण लेकर अब गांव गांव में नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं और नशा मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान कर रहे।हाल में पदोन्नत हुए प्रधान पाठक तारिका धुर्वे ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिए और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page