G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

प्रधानमंत्री जनमन योजना आवास से कलम सिंह बैगा के परिवार को मिला सम्मान और सुरक्षित जीवन

पक्का आवास से जीवन हुआ सुखमय

रोजगार गारंटी का मजदूरी भुगतान, महतारी वंदन की आर्थिक सहायता सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से सुविधाओं का हुआ विस्तार

कवर्धा– बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत मुडधुसरी में निवासरत कलम सिंह बैगा पिता गुहार सिंह बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के है।श्री कलम सिंह बैगा और इनका परिवार कृषि एवं दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन चलाते है। उनका परिवार लंबे समय से कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास कर रहा था। बरसात के मौसम में घर की छत से पानी टपकने के साथ परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण अपना पक्का मकान बनाना संभव नहीं था।प्रधानमंत्री जनमन योजना आवास योजना अंतर्गत उनका सर्वे किया गया। पात्र हितग्राही के रूप में चयन हुआ और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हे ₹200000 से आवास की स्वीकृति मिली गई। सहयोग राशि 2 लाख रूपये चार किश्तों में प्रदान की गई । जैसे ही आवास स्वीकृत हुआ प्रथम किश्त की राशि 40 हजार रूपये उनके बैंक खाता में ऑनलाईन डी.बी.टी के माध्यम से प्राप्त हुआ और ग्राम पंचायतों स्तर के कर्मचारियों के सहयोग से आवास निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। आवास निर्माण जैसे-जैसे पूर्ण होता गया वैसे-वैसे उनके खातें में द्वितीय,तृतीय एवं अंतिम किश्त की राशि का अंतरण होता गया और योजना से प्राप्त सहयोग राशि से उनका आशियाना बनकर तैयार हो गया। आज श्री कलम सिंह बैगा अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण में निवास कर रहा है। आवास के साथ-साथ कलम सिंह बैगा को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। अपना पक्का घर बनाने के लिए रोजगार गारंटी योजना से 95 दिवस का रोजगार मिला जिसका ₹24000 से अधिक का मजदूरी भुगतान सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो गया।प्रधानमंत्री सहज योजना के तहत बिजनी कनेक्शन उपलब्ध है जिससे बच्चों के पढ़ाई और अन्य घरेलू कार्यो में सुविधा हुई।जल जीवन मिशन के तहत नल से शुद्ध पेयजल मिलने से परिवार को पीने का स्वच्छ पानी मिलने लगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण से स्वच्छत एवं स्वास्थ में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ सुरक्षा का लाभ, राशन कार्ड के माध्यम से परिवार को खाद्यान,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से घर की महिला को गैस कनेक्शन मिला गया। महतारी वंदन योजना से 1000 रूपये की प्रतिमाह सहयोग राशि तथा अन्य योजनाओं से लाभांवित होकर श्री कलम सिंह बैगा और उनके परिवार का जीवन पूरी तरह से बदल गया है।

मेरा जनमन आवास है मेरा अभिमान: कलम सिंह बैगा

कलम सिंह बैगा और उनका परिवार केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहते है कि आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित आवास,सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद प्रदान की है। अब भविष्य की चिंता नही रही। सभी मौसमों की परेशानियों से मेरे परिवार की रक्षा होगी। अपना पक्का छत बन जाने से भविष्य की चिंता खत्म हो गई है। अब जीवन मे आगे बढ़ते रहना है। इस महंगाई के जमाने में मैं अपने आमदनी से पक्का घर कभी नहीं बन सकता था। सरकार की मदद से मेरा अपना घर बन गया है मैं और मेरा परिवार अब बहुत खुशी-खुशी नए घर में रह रहे हैं। घर में सरकार की अन्य योजना से सुविधा भी बहुत बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page