ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मोदी सरकार का बजट 2026 सभी वर्गों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने वाला : विजयलक्ष्मी तिवारी

News Ad Slider
Advertisement

मोदी सरकार का बजट 2026 सभी वर्गों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने वाला : विजयलक्ष्मी तिवारी

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कवर्धा में बजट प्रचार अभियान के अंतर्गत केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक देखा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग एवं व्यापारियों सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
तिवारी ने बताया कि महिलाओं के स्वावलंबन, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह बजट उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला रोडमैप है, जिससे विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा ने इस जनहितकारी बजट के लिए केंद्र सरकार का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीतू शर्मा, गौरी साहू, शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति केसरवानी सहित जिला महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page