G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का परचम: ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित हुई कबीरधाम की संस्था

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी को सम्मानित किया

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लिए राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की दूसरी वर्षगांठ एवं ‘बाल, अल्पायु एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में जिले की अग्रणी संस्था कृषक सहयोग संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए पूरे भारत से केवल 6 चुनिंदा स्वयंसेवी संगठनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र कृषक सहयोग संस्थान का चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। संस्थान का चयन बाल अधिकारों के क्षेत्र में उसके जमीनी और निरंतर प्रयासों के लिए किया गया।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की सराहना

दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम में संस्थान का प्रतिनिधित्व निदेशक डॉ. एच. बी. सेन ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट की, उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने भी संस्था के कार्यों की सराहना किया।

कबीरधाम जिले के सामाजिक कार्यकर्ता आशु चंद्रवंशी ने बताया कि कृषक सहयोग संस्थान द्वारा कबीरधाम जिले में लगातार गांव गांव में जन-जागरूकता चौपाल, शपथ कार्यक्रम और स्कूल स्तरीय अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका सीधा असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की ताकत

उल्लेखनीय है कि कृषक सहयोग संस्थान, देश के बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन का सहयोगी संगठन है। जेआरसी अपने 300 से अधिक सहयोगी संगठनों के साथ देश के सभी 782 जिलों में भारत सरकार के साथ मिलकर बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी के खिलाफ कार्य कर रहा है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की संस्था होने के बावजूद कृषक सहयोग संस्थान का कार्यक्षेत्र वर्तमान में मध्य प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और मुंगेली जिले में केंद्रित है। इस उपलब्धि पर संस्था के सभी कार्यकर्ताओं और जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page