चंद्रपुरीहा कसौधन गुप्ता वैश्य समाज मस्तुरी इकाई ने मनाया श्री महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती

मस्तुरी/ चंद्रपुरीह। कसौधन गुप्ता वैश्य समाज मस्तुरी इकाई में हमारें पूर्वज ईष्टदेव प्रातः स्मरणीय श्री महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती बहुत ही हर्षोउत्साह के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम हमारें समाजिक बंधु , मातृशक्ति द्वारा श्री महर्षि काश्यप ऋषि जी की छाया चित्र में पूजा अर्चना, आरती,के साथ समाजिक भवन में प्रारंभ किया गया। सभी पदाधिकारियों का तिलक से सम्मान।
कार्यक्रम को हमारें इकाई के संरक्षक, जोन2संरक्षक बसन्त गुप्ता द्रारा उद्बोधन किया गया।
उद्बोधन में इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता,सचिव सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता वरिष्ठ सदस्य पदुमन गुप्ता, सभी पदाधिकारी एवं , मातृशक्ति ,अन्य सदस्यों द्रारा महर्षि कश्यप ऋषि की जीवन से संबंधित जानकारी दी।।
आज की कार्यक्रम में हमारें इकाई से संरक्षक बसन्त गुप्ता द्रारा अपने पूज्य पिता स्व. श्री धनीराम गुप्ता की याद में प्रथम पुण्यतिथि पर 2 पानी कंटेनर सहयोग कर समाज को समर्पित किया। भविष्य में सभी हमेशा समाज को अपना सहयोग करते रहें।आपके इस सहयोग के लिए इकाई मस्तुरी समाज आपका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते है।
कार्यक्रम में समाज से महिला संगठन इकाई के सभी सदस्य का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार सचिव सुनील गुप्ता के द्रारा संपन्न कराया गया।




