G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

उपभोक्ता जागरूकता एवं संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम संपन्न

फिंगेश्वर / गरियाबंद। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तथा विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 26 नवंबर 2026 को फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय, फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में उपभोक्ता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “Consumer Grievance Redressal in Telecom and Broadcasting” (दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में उपभोक्ता शिकायत निवारण) रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों, मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं, गलत बिलिंग, अनावश्यक शुल्क, नेटवर्क संबंधी समस्याओं तथा सेवा में कमी जैसी शिकायतों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें किस प्रकार दर्ज करा सकते हैं तथा उनके समाधान के लिए उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री रितेश गोलछा, आईक्यूएसी प्रभारी श्री कमलेश्वर प्रसाद निषाद, राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री तीरथ राम कपूर एवं अतिथि ग्रंथपाल डॉ. भूलेश्वरी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही जनभागीदारी सदस्य श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव एवं अतिथि व्याख्याता श्रीमती मधु नत्थानी भी उपस्थित रहीं।

वहीं उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन की ओर से श्रीमती मीनाक्षी गौतम एवं अंशु सेन ने सहभागिता की। कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक उपभोक्ता बनने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन, रायपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उपभोक्ता जागरूकता एवं सामाजिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page