G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

25 नवंबर से बहादुरगंज में सजेगा शिव महापुराण कथा का दरबार, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा

कवर्धा। शहर के वार्ड क्रमांक 21 बहादुरगंज में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, कथा व्यास पं. श्री धनंजय दुबे जी (प्रयागराज के दुर्वासा आश्रम से शिक्षा प्राप्त) कथा का वाचन करेंगे। वहीं शिव पुराण परायणकर्ता के रूप में आचार्य श्री अमर तिवारी जी (कवर्धा) उपस्थित रहेंगे।

नौ दिनों तक होंगे शिव महापुराण के विविध प्रसंग

कथा के प्रथम दिन 25 नवंबर को कलश यात्रा एवं पुराण महात्म्य के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। 26 नवंबर को शिवलिंग महात्म्य कथा, सती प्रेम एवं शिव पूजा, 27 नवंबर को ब्रह्मा जी का सिर छेदन, 28 नवंबर को गंगा प्राकट्य दिवस एवं त्रिपुर दाह कथा, 29 नवंबर को सती-पार्वती शिव विवाह तथा 30 नवंबर को राम-कृष्ण जन्म एवं शिव जी की अयोध्या यात्रा के प्रसंग सुनाए जाएंगे।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने और अपने जीवन को कृतार्थ करने की अपील की है।

श्रीमती राजकुमारी साहू एवं सनत साहू मुख्य यजमान

इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती राजकुमारी साहू एवं सनत साहू हैं। आयोजन समिति एवं वार्डवासियों ने शहर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

स्थान: बहादुरगंज, वार्ड क्रमांक 21, कवर्धा।

समय: प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page