G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों की तृतीय साप्ताहिक बैठक संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अर्हता तिथि 01.01.2026 के अंतर्गत आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को अनुभाग स्तर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73–खैरागढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की तृतीय साप्ताहिक बैठक का आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया गया।

बैठक में शशांक ताम्रकार, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, कोमल साहू जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, डॉ. संतोष मारिया जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उपस्थित रहे।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 को किया गया है, जिस पर दिनांक 22.01.2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात् तीसरे सप्ताह, दिनांक 05.01.2026 से 11.01.2026 तक कुल 1300 आवेदन पत्र दावा-आपत्ति के अंतर्गत प्राप्त हुए। इनमें नाम जोड़ने से संबंधित प्रारूप-6 के अंतर्गत 1163 आवेदन (प्रारूप-9 में संकलित), नाम हटाने से संबंधित प्रारूप-7 के अंतर्गत 30 आवेदन (प्रारूप-10 में संकलित), नाम सुधार से संबंधित प्रारूप-8 के अंतर्गत 98 आवेदन तथा स्थानांतरण से संबंधित प्रारूप-8 के अंतर्गत 08 एवं 01 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें क्रमशः प्रारूप-11, प्रारूप-11(अ) एवं 11(ब) में संकलित किया गया।

सभी संकलित विवरण उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए उनसे पावती प्राप्त की गई। बैठक की फोटोग्राफ्स एवं लघु वीडियो क्लिप तैयार कर गूगल लिंक के माध्यम से निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। साथ ही एस.आई.आर. दावा-आपत्ति प्रक्रिया के संबंध में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।

जिले के अंतर्गत मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आवश्यकता अनुसार घोषणा-पत्र सहित फार्म-6, 7 एवं 8 भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page