बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष बने दुर्गेश कुमार जायसवाल

बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष बने दुर्गेश कुमार जायसवाल
कवर्धा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संगठनात्मक विस्तार के तहत बोड़ला ब्लॉक को नया नेतृत्व मिला है। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय एवं जिला प्रभारी आदित्य नारंग के निर्देश पर कबीरधाम जिला अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी द्वारा दुर्गेश कुमार जायसवाल को एनएसयूआई बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार जायसवाल लंबे समय से छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए कॉपी-पेन वितरण, विद्यालयों की मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाने तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं का त्वरित समाधान कराने जैसे कई सराहनीय कार्य किए हैं। छात्र कल्याण के लिए उनका निरंतर योगदान संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दुर्गेश कुमार जायसवाल ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि छात्र हित में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी है। वे बिना किसी भेदभाव के, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी लगन और ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने प्रदेश एनएसयूआई एवं जिला एनएसयूआई कबीरधाम-कवर्धा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में वे छात्र हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।


