दुर्ग नगर यादव महासभा का यादव मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 जनवरी-26 को


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़
दुर्ग : दुर्ग नगर यादव महासभा द्वारा 11 जनवरी-2026 दिन रविवार को दोपहर 01 बजे से यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड नंबर-28 दुर्ग में यादव मिलन समारोह एवं युवक-युवती सम्मेलन एवं गीता जयंती का कार्यक्रम रखा गया है।

उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि गजेंन्द्र यादव जी(केबिनेट मंत्री छ0ग0शासन),अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद-दुर्ग लोकसभा) एव विशेष अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अल्का बाधमार (महापौर-दुर्ग) माननीय दीपक ताराचंद साहू , शिवराज राउत , राजेश ताम्रकार , अजय यादव जी (प्रदेश अध्यक्ष छ0ग0 कोसरिया यादव समाज) एवं ममता ओमप्रकाश पार्षद, बबीता यादव पार्षद उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह संध्या 4.00 बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव जी(विधायक भिलाई नगर), अध्यक्षता बोधन यादव अध्यक्ष जिला कोसरिया समाज, विशेष अतिथि अरूण बोरा पूर्व विधायक दुर्ग, राजेंन्द्र साहू , धीरज बाकलीवाल , मेधनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष छ0ग0सर्व समाज संगठन),मन्ना यादव ,दलौरिन बाई
यादव उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने/रूपरेखा तैयार करने आज दिनांक 07/01/2026 को अत्यावश्यक बैठक यादव छात्रावास पचरीपारा दुर्ग में रखी गई जिसमें समाज प्रमुख अध्यक्ष अमरसिंह यादव,संरक्षक छोटेलाल यादव,उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव,कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव,पुनीत यादव,मुकेश यादव, भगवानसिंह यादव,लक्ष्मीचंद यादव,भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव,छन्नू लाल यादव उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव,प्र्रांताध्यक्ष छ0ग0 सर्व समाज संगठन (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया।

