G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में जिले के 07 खिलाडियों का चयन।

राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में जिले के 07 खिलाडियों का चयन।

कवर्धा:- जगदलपुर में राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कबीरधाम जिले से 08 खिलाडियों का चयन दुर्ग संभाग में हुआ जो दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य शालेय प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमे 07 स्वर्ण एवं 01 रजत पदक हासिल किये 14 वर्ष बालिका प्रथम उर्वि चंद्रवंशी, मधूरी यादव 14 वर्ष बालक आयुष तुरक्कर, दुर्गेश कुसरो, 17 वर्ष बलिका प्रथम अदिति मानिकपुरी द्वितीय अनुपमा लकड़ा, बालक 17 वर्ष प्रथम अनस खान बालिका 19 वर्ष प्रथम स्वेता यादव ,प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश सिंह राजपूत सहायक प्रशिक्षक मनीष निषाद के मार्गदर्शन में करपात्री स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। खिलाडियों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री दिनेश साहू कबीरधाम जिला कराते संघ के पदाधिकारी गण ,अभिभावक गण एवं सभी खिलाडियों ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page