G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिले में संचालित होटल,ढ़ाबा,लॉज का किया गया चेकिंग


AP NEWS आप की आवाज vishwhwaraj Tamrakar District Byoro Chief KCG

जिला,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

केसीजी जिला क्षेत्रांतर्गत शराब दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं बाहर से आए सामान बेचने वालों का लिया गया फिंगर प्रिन्ट व किया गया चरित्र सत्यापन

होटल व लॉज संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने हेतु सक्त हिदायत दिया गया l

पुलिसअधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई त्रिलोक बंसल(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के दिशा निर्देश में वर्तमान समय में हो रही घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों एवं सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 25.08.2024 को केसीजी जिला के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित देशी शराब दुकान, विदेशी शराब दुकान में कार्यरत सभी कर्मचारियों फिंगर प्रिंट लिया गया व चरित्र सत्यापन किया गया तथा बाहर से समान बेचने आएं बाहरी व्यक्तियों का फिंगर प्रिन्ट लिया गया एवं होटल, लॉज, ढ़ाबा को चेक किया गया l जिले में लगातार बाहर से आए समान बेचने वाले लोगों का फिंगर प्रिंट लेकर, मुसाफिर चेक किया जा रहा है l पुलिस अधीक्षक द्वारा अपील किया गया कि यदि किसी भी सामान बेचने वाले बाहरी अथवा संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पता चलता है तो तत्काल नजदीकी थानों अथवा जिला कंट्रोल रुम नंबर 9479247401 पर सूचित करे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page