BIG NewsTrending News

रूस में टूटा Coronavirus का कहर, 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले

Coronavirus: Russia’s cases rise by 10000 in one-day record

मॉस्को: रूस में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में पहली बार कोविड-19 मरीजों की संख्या एक दिन में पांच अंकों में बढ़ी है। अधिकारियों ने बताया कि सामने आए कुल 10,633 मामलों में आधे से अधिक मॉस्को से आए हैं। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं मॉस्को की चिकित्सा सुविधा धराशायी न हो जाए। उल्लेखनीय है कि रूस में रिकॉर्ड 1,34,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 1,420 लोगों की मौत हुई है।

एक बयान में कहा गया है कि रविवार को महामारी से मरने वालों की संख्या 58 से बढ़कर 1,420 हो गई, जबकि 16,639 लोग ठीक हो गए हैं, इनमें पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले 1,626 लोग शामिल हैं। मॉस्को देश का सबसे ज्यादा संक्रमित होने वाला शहर है। यहां पिछले 24 घंटों में 5,498 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,606 हो गई है।

मॉस्को के मेयर सेजू सॉबयानिन ने आशंका जताई है कि मॉस्को की आबादी का करीब 2 प्रतिशत हिस्सा यानी 2 लाख 53 हजार 800 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। रूस में अब तक करीब 40 लाख लोगों को टेस्ट किया जा चुका है। इससे पहले रूस ने कोरोना संक्रमितों के लिए 20 दिन में 10 हज़ार बिस्तरों का अस्पताल बना कर चीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

रूस में अस्थायी शवगृह भी बनाए जा रहे हैं। इससे कुछ डर भी फैल रहा है कि क्या हालात बिगड़ने वाले हैं। फिलहाल देश में ऐसा केस नहीं देखा गया है जिसमें मरीज को ठीक होने के बाद फिर से इन्फेक्शन हुआ हो। सरकार भीतर ही भीतर कोरोना से निपटने में बड़ी तैयारियां कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page