G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

शिव महापुराण कथा के दौरान अपने परिवार से बिछडे नाबालिक बच्ची को मिलाया गया उनके परिजनों से


थाना गण्डई जिला – केसीजी

पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई के मार्गदर्शन में थाना गंडई की त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही

गंडई नगर में चल रहे शिव महापुराण कथा में दिनांक 19.06.2024 को कथा सुनने आये ग्राम देवपुरा के ग्रामीण ने थाना में सूचना दिया कि उसकी बच्ची कुमारी पल्लवी निषाद पिता राजाराम निषाद उम्र 06 साल साकिन देवपुरा जो साथ में कथा सुनने आयी हुई थी कही गुम हो गयी है नही मिल रही है कि सूचना पर एवं प्रकरण छोटी बच्ची से संबंधित होने से संवेदनशील पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  त्रिलोक बंसल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन में निरीक्षक भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि टैलेश सिंह के नेतृत्व में थाना स्टॉफ एवं सायबर टीम के द्वारा गुम बच्ची के पता तलाश खोजबीन दस्तयाबी हेतु टीम तैयार किया गया और गुम बच्ची के मिलने संभावित स्थानों पर अलग-अलग टीम रवाना की गयी टीम के द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं कार्यशैली का परिचय देते हुये कथा पंडाल के आस पास एवं गंडई से पंडरिया रोड पर आने जाने वालो से पूछताछ कर नाबालिक बच्ची पल्लवी निषाद उम्र 06 साल साकिन देवपुरा का पता तलास कर उसके पिता राजाराम निषाद ग्राम देवपुरा के सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page