G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया. दलपुरवा : थोड़े से बारिश में तालाब में तब्दील होते सड़क. ग्रामीणों को परेशानी.मरम्मत की मांग

पंडरिया. दलपुरवा : थोड़े से बारिश में तालाब में तब्दील होते सड़क. ग्रामीणों को परेशानी.मरम्मत की मांग



पंडरिया ब्लाक की ग्राम दलपुरवा की सड़क इस कदर खराब है कि थोड़े से बारिश होने पर सडक तालाब में तब्दील होते दिखाई दे रहे हैं. अभी गर्मी का सीजन चल रहा है और थोड़ा सा ही बारिश होने पर सड़कों पर पानी पूरी तरीके से भर जाता है. जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है.

स्कूली बच्चे करते हैं आवा गमन
आपको बता दे की इसी मार्ग से छोटे बड़े बच्चे स्कूल पढ़ाई करने आते – जाते हैं. जिसकी पैरों में एवं कपड़ों में कीचड़ पड़ जाते हैं. जिसकी वजह से पढ़ाई लिखाई एवं स्कूल जाने में समस्या होती है.

मरम्मत की मांग. जन प्रतिनिधियों से
ग्रामीणों का कहना है कि महीने भर के बाद से बारिश का दिन प्रारम्भ हो जाएगा फिर तो वाहनों की बात तो छोड़ो पैदल तक चलना मुश्किल हो जाएगा इसलिए ग्राम वासी चाहता है कि बरसात के पहले ही मरम्मत कार्य किया जाए ताकि बरसात मे परेशानी का सामना करना ना पड़े.

समस्या समाधान नहीं होंगे तो देंगे आवेदन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के पहले मरम्मत कार्य नहीं होगा तो कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page