G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

लोरमी :- शास.पूर्व माध्य.शाला सेमरसल में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पौधारोपण कर खुशियां मनाया

लोरमी :- शास.पूर्व माध्य.शाला सेमरसल में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पौधारोपण कर खुशियां मनाया

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के शास.पूर्व माध्य.शाला सेमरसल में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पौधारोपण कर खुशियां मनाया गया,वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा भी गया विश्व में अपनी धाक जमाते हुए वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान 3 स्थापित करने में सफलता पाई है जो पूरे देश को गर्वित करने वाला है ही साथ ही भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाला है।इसी तारतम्य में सेमरसल स्कूल के जनभागीदारी समिति,शिक्षकों,शिक्षाविद युवाओं,कैबिनेट टीम,छात्र छात्राओं और पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो परिवार द्वारा ऐतिहासिक उपलब्धि को चिरस्थाई बनाने के लिए नारियल पौधों का रोपण किया गया।जनभागीदारी अध्यक्ष गोविंद साहू ने कहा कि हमारे देश की के लिए विश्व गुरु बनने का रास्ता साफ साफ दिखाई पड़ रहा है इस समय भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

प्रख्यात विद्वान महेत्तर राम कश्यप ने नौनिहालों को संदेश देते हुए कहा कि जिस जोश और उमंग से वैज्ञानिकों ने जीवटता से चंद्रयान को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाया है वह विकसित भारत बनने में मिल का पत्थर साबित होगा वही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने में संलग्न युवा समाजसेवी ताम्रध्वज ने ज्ञान की महिमा का बखान किया और पौधारोपण कार्य में लगे बच्चों को वैज्ञानिकों जैसा काम करने का आह्वान किया जिसके कारण पूरा परिवार उन पर गर्व कर सकें, प्रधानपाठक विश्वनाथ योगी ने वैज्ञानिकों मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि मानवता की रक्षा करते हुए पूरे संसार की चिंता हमारे इसरो के जांबाज कर्मवीरों ने अनेक सफलता पाई है ।

शिक्षक उमाशंकर सिंह ने भावपूर्ण बातें कहते हुए कहा कि पूरा भारत संध्याकाल से इस गौरव मय क्षण को अपने अपने तरीकों से उत्सव के रूप में मना रहा है स्कूल परिसर में नारियल पौधों को लगाने का उद्देश्य बच्चों के अंदर गतिमान रहने और आसमान छूने का संदेश देना है।राजकुमार कश्यप ने पूरे देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो परिवार सभी मंगल अवसरों पर पर्यावरणीय गौरव को बढ़ाने का काम करने का संदेश देते हैं इसी कड़ी में विद्यालय परिवार ने संकल्प को दोहराया है।अपने अपने घरों में इस दिन को स्थाई रूप से संजोने के लिए एक एक पौधे जरूर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की ये बातें बताई जा सकें।इस अवसर पर शिक्षक राकेश पांडेय,पुष्पा मैडम,सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, रिजय श्रीवास,शाला कैबिनेट से सागर, पायल,विनोद, प्रिया, दुर्गेश्वरी, अभिषेक,लीलाराम,महेंद्र, प्राची साहू सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page