G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्राथमिक शाला महली मे हुआ, नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वागत

प्राथमिक शाला महली मे हुआ, नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वागत

महली–शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला महली,संकुल केंद्र- महली, विकास खंड पंडरिया जिला – कबीरधाम में दिनाँक 28/06/2023 को शाला प्रारंभ के तीसरे दिवस शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन कर एवं नवप्रवेशी एवं कक्षा प्रवेशी सभी बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी.बनर्जी एवं उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा तिलक लगा, मुँह मीठा कराकर व निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश वितरण कर स्वागत किया गया। शाला प्रवेश दिवस होने के कारण बच्चे एवं शिक्षक बहुत उत्साहित थे, शाला परिसर बच्चों के किलकारियों से गुंजायमान हो रहा था।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व शिक्षको के द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया । विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी.पी.बनर्जी अपने उद्बोधन में शासन द्वारा बच्चों को प्रदाय किये जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी नव प्रवेशी बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं ज्ञापित किया। बच्चो के लिए बनाये गये सेल्फी जोन आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे बच्चों का बारी बारी फोटो लिया गया जिससे बच्चों में उत्साह बढ़ गया।

इस शुभ अवसर पर बी.आर.सी. सर अर्जुन चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर संकुल समन्वयक खैरझीटी, अश्वनी चंद्राकर विकास खंड खेल अधिकारी ,सरपंच प्रतिनिधि पति रघुराई चंद्राकर,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्राथ.शाला ओमप्रकाश चंद्राकर,पूर्व माध्यमिक शाला महली के प्रधान पाठक श्री सोभनाथ साहू पालक व वरिष्ठ नागरिक, गोंदी साहू, सुरेंद्र चंद्राकर,मुन्ना साहू,मोहन साहू, किशन साहू चुरामणि,सुखराम विद्यालय के प्रधान पाठक पवन पाठक शिक्षक सुरेश देवांगन ,शिक्षिका श्रीमती इन्द्राणी सत्यम ,श्रीमती बिंदु राजपूत,श्रीमती सुधा क्षत्रिय व विद्यालय के सफाई कर्मी, रसोइया व एवं पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page