G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्रदेश महामंत्री ने कर्नाटक की जीत पर खरगे व शिवकुमार को फोन पर दी बधाई

प्रदेश महामंत्री ने कर्नाटक की जीत पर खरगे व शिवकुमार को फोन पर दी बधाई

पंडरिया / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के इलेक्शन एजेंट रहे प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने कर्नाटक चुनाव मे प्रचंड जीत के लिये आज फोन पर श्री खरगे जी को बधाई व शुभकामना दिये ।श्री तिवारी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री डी के शिवकुमार को भी बधाई दिये। श्री तिवारी ने कर्नाटक राज्य मे कांग्रेस के प्रचंड जीत का सूत्रधार श्री राहुल गांधी जी को बताया क्योकि भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान उन्होंने कर्नाटक में 20 दिन पदयात्रा करके वहाँ के लोगों के तकलीफ को नजदीक से देखा और उन्हे दूर करने का वायदा किया था,कर्नाटक की जनता ने उनकी बातों पर भरोसा करके कांग्रेस के पक्ष मे जबरदस्त मतदान किया,यही नहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका भी विजयी कारक रहा।

श्री तिवारी ने कहा की कर्नाटक मे श्री खरगे जी की भूमिका पैतृक नेतृत्व का रहा और इसी का परिणाम रहा की राज्य के सभी नेतागण उनके मार्गदर्शन मे पूर्ण एकता व समन्वय के साथ प्रचार प्रसार मे लगे रहे और अंततः कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page