G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhGaurela-Pendra-Marwahi

दक्षिण मरवाही मंडल महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

दक्षिण मरवाही मंडल महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

Ap न्यूज़ : महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जिला प्रभारी महिला मोर्चा मंजू सिंह के द्वारा दिये गए निर्देश एवम जिलाध्यक्ष भाजपा विष्णु अग्रवाल के सानिध्य में महिला मोर्चा दक्षिण मरवाही के द्वारा ग्राम भस्कुरा एवम मेडुका में महिला शक्ति का सम्मान हल्दी कुमकुम लगाकर एवम शाल भेंटकर किया गया।दक्षिण मंडल की प्रभारी चित्राणि जायसवाल ने उन्हें पार्टी की महत्ता को बताते हुए आने वाले चुनाव में सहयोग का आव्हान किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर चक्रधारी ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे लिए गए कार्यों की जानकारी दी गई।आवास योजना के बंद होने के लिए राज्य सरकार को कोसा।मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा टांडिया ने बताया कि भाजपा के राज में ही बहु बेटियां सुरक्षित है।आज हम सबको भाजपा की रीति नीति को मानकर मोदी सरकार को मजबूत करना है।एवम आने वाले चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।सभी महिलाओं को शाल भेंट किया गया।जल्द ही मंडल की बैठक आयोजित कर संघटनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जनकनन्दिनी मेडुका के द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page