G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:-मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा एवं जनपद सदस्य श्री विजय सिंह के प्रयासों से ईलाज के लिए मिले 1 लाख 75 हजार रूपए।

कवर्धा:-मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा एवं जनपद सदस्य श्री विजय सिंह के प्रयासों से ईलाज के लिए मिले 1 लाख 75 हजार रूपए

पोड़ी जनपद सदस्य श्री विजय सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत 1 लाख 75 हजार रूपए की चेक का वितरण किया

कवर्धा, 06 जनवरी 2022। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा एवं बोड़ला जनपद के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 11 पोड़ी के जनपद सदस्य श्री विजय सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से उपचार के लिए स्वीकृत राशि 1 लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक मदद पहुंचाते हुए हितग्राही को आज चेक वितरण किया।
मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से श्रीमती कलम बाई बंजारे की उपचार के लिए 1 लाख 75 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। जनपद सदस्य श्री विजय सिंह ने बताया कि पोड़ी निवासी श्रीमती कलम बाई बंजारे की आर्थिक स्थिति कमजोर है। श्रीमती कलम बाई के दाहिने पैर की घूटने में गंभीर बीमारी है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज कराने में कठिनाईयां हो रही थी। कठिनाईयों को देखते हुए जनपद सदस्य श्री विजय सिंह ने वन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर को इसके बारे में अवगत कराया। जिस पर मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से इलाज के लिए 1 लाख 75 हजार रूपए की चेक आज प्रदान किया गया। चेक मिलते ही श्रीमती कलम बाई बंजारे की चेहरे में खुशी आ गई। उन्होनें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर को आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page