G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 04 जुआरी पुलिस की गिरफ्त में।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG


जुआरियों के कब्जे से कुल 2920 रुपए नगद जप्त।

विवरण :
जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.05.2026 को वार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा, खैरागढ़ स्थित वेसलियन स्कूल के पीछे दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्ति अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से निम्न आरोपियों को पकड़ा गया—
(1)तिलक चन्द्राकर पिता राधेश्याम चन्द्राकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12 अमलीपारा, खैरागढ़।
(2)कुन्दन साहू पिता स्व. पंचराम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमलीपारा, खैरागढ़।
(3)रवि चन्द्राकर पिता शिवकुमार चन्द्राकर, निवासी अमलीपारा, खैरागढ़।
(4)शुभम वर्मा पिता जेठू वर्मा, निवासी सोनेसरार वार्ड नं. 14, थाना खैरागढ़।

आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2920 रुपए एवं जुआ संबंधी सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page