G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

नई मर्सिडीज के साथ रोड शो और पीछे 6 ट्रक, जानिए बिजनसमैन को क्यों पड़ा महंगा

kerala businessman roadshow with mercedes benz 
Image Source : INDIA TV

केरल के एर्नाकुलम जिले के कोथामंगलम टाउन में रॉय कुरियन नाम के ग्रेनाइट बिजनेसमैन ने अपनी नई मर्सिडीज कार के साथ बीते मंगलवार को रोड शो करना महंगा पड़ गया है। रॉय कुरियन मर्सिडीज बेंज की GLE 300 मॉडल कार खरीदने वाले भारत के पहले शख्स हैं, इस कार को इलाके के लोगों को दिखाने के लिए रॉय ने रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान रॉय कुरियन कार के ऊपर बैठकर लोगों में अपना रुतबा दिखाने के लिए हाथ हिला रहा था।

इस कार के पीछे 6 ट्रक भी इस रोड शो का हिस्सा थे, जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए रॉय कुरियन की इस महंगी कार को सीज कर दिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये  पहली बार नहीं है जब रॉय कुरियन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। पिछले सप्ताह रॉय ने इडुक्की टाउन में नाइट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें 250 लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने इस सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page