G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

कवर्धा: छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण का कार्य तेज गति से जारी है

कवर्धा: छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण का कार्य तेज गति से जारी है।

सहसपुर लोहारा विकासखंड में स्थित सुतियापाट बांध का निर्माण कार्य 10 से 15 वर्ष पूर्व हुआ था उक्त बांध से दुर्ग जिला को फायदा हुआ जबकि बांध कवर्धा विधानसभा में स्थित है कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के किसान नहर के विस्तारीकरण की मांग बांध के निर्माण काल से मांग कर रहे हैंजो कि अभी तक पूरा नहीं हुआ है नहर विस्तारीकरण के लिए अनेक संगठनों ने भी लड़ाई लड़ी जिसमें छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने भी आंदोलन किया आंदोलन के कारण फल स्वरुप कार्य सफलता की ओर अग्रसर है पहली बार भू अर्जन का कार्य हुआ है तथा किसानों को अर्जित भूमि का चेक भी दिया जा चुका है।

इसकी खुशी में संयुक्त किसान मोर्चा ने दिनांक 31/01/2021 को भोजन भंडारे का आयोजन किया जिसमें 400 से 500 किसानों ने भाग लिया अब हम शासन से मांग करते हैं नहर के विस्तारीकरण का ठेका पुराने ठेका को पुनर्जीवित कर दिया जाए उसी दिन यह मांग रखा गया है कि सुतियापाट गौशाला से लेकर सुतिया माता के मंदिर तक सड़क निर्माण किया जाए सूचना के अनुसार जिले कि बड़े नेताओं की सहमति मिल चुकी है यह कार्य भी अति शीघ्र धरातल पर दिखाई देगा इस कार्य को सफल बनाने में प्रदेश के अध्यक्ष प्रमुख श्रीमान अनिल दुबे जी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक एवं जलेश्वर सिंह राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण जगतारण सिंह ठाकुर योगेश्वर शर्मा रामदास पटेल रवि चंद्रवंशी जय करण पटेल एवं उनकी पूरी टीम संघर्षरत है

रामदास पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page