BIG NewsTrending News

क्या दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उड़ाईं social distancing की धज्जियां?

News Ad Slider
Advertisement
क्या दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उड़ाईं social distancing की धज्जियां?
Image Source : TWITTER/ANI

सोनीपत. देश में कोरोना महामारी का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने का निवेदन कर रही है, लेकिन अबतक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां कई बड़े नेता इस नियम की धज्जियां उड़ाते दिखे हैं। इन्हीं नामों में अब नाम शुमार हो गया है दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का।

दरअसल मनोज तिवारी हरियाणा के सोनीपत में स्थित शेखपुरा में एक क्रिकेट अकाडमी में क्रिकेट खेलते नजर आए। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है, मनोज जब ग्राउंड के बाहर थे, तब उनके नजदीक बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में तिवारी के विरोधी यह कहने लगे हैं कि वो कोरोना के खिलाफ इस जंग को कमजोर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page