ChhattisgarhKCGखास-खबर
गंडई-पंडरिया में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
गंडई-पंडरिया। गंडई नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने प्रातःकाल स्नान कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा।
इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा करते हुए रक्षा सूत्र बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। मंदिरों एवं पूजा स्थलों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की।



