G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

दीपावली स्नेह मिलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के कार्यालय का लोकार्पण

बोले- ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी वर्गों को दिखाई सही राह, युवाओं से संस्कार और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान

रायपुर।सरयुपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल द्वारा समाज के कार्यालय का भी लोकार्पण किया गया,
सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि सर्वप्रथम कुल पुरुष गोस्वामी तुलसीदास जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर उपस्थित विप्रजनों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गरिमामय उद्बोधन में कहा कि किसी भी कार्यालय के भवन को निहारने से वहाँ कार्यरत लोगों की कार्यशैली और कार्यक्षमता का आंकलन हो जाता है, सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के भवन कार्यकाल में बैठने से, देखने से ही प्रतीत होता है कि समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सभी के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के भवन सौंदर्यीकरण एवं दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित विप्रजनों को दीपावली की शुभकामनांए देते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से ही सम्माननीय रहा है एवं ब्राह्मण समाज ने सभी वर्गों को सही राह दिखाई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच पर 5 घी के दीपक प्रज्वलित कर सभी को दीपोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर उपस्थित अति.उप पुलिस कमिश्नर विवेक शुक्ला ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज से जुड़ संस्कारों,परम्पराओं को जानना चाहिए। विशेष अतिथि ए सी पी दीपक मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे रहा यह आवश्यक भी है।
आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेन्द्र तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में यहां एकत्रित हुए हैं दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं है बल्कि यह हमारे मन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रकाश फैलाने का पर्व है आज के इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सिर्फ मिलना जुलना नहीं है बल्कि आपस में भाईचारे को और मजबूत करना है,
उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने दी। दीपवली मिलन समारोह में गत वर्ष उपनयन संस्कार समारोह के दानदाताओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूर्यमणि मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष आर डी ए, विष्णु दत्त मिश्रा पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, डी एस परोहा , वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष राम मूरत शुक्ला, दशरथ प्रसाद शुक्ला,अरुण दुबे,राम मूरत तिवारी,अजय तिवारी,दादू भाई त्रिपाठी,आर्यावर्त ब्राह्मण सभा के प्रदेश सचिव अनिल शर्मा बिलासपुर जिला अध्यक्ष रूपेंद्र तिवारी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश पाठक अक्षत तिवारी वी के मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी ब्रिसनेन्द मिश्रा अरविंद चौबे प्रवीण चौबे मथुरा प्रसाद विजय शंकर पाण्डेय,गौतम ओझा राज दुबे,तिवारी,भागवत तिवारी,के एन तिवारी नरेंद्र मिश्रा प्रतीक मिश्रा, सुरेश कुमार तिवारी,त्रिभुवन तिवारी,संगम लाल त्रिपाठी, अरविंद दुबे, महेश उपपाध्य शिवमूरत तिवारी प्रभाकर तिवारी, बालमुकुंद तिवारी डॉ अरुणा ओझा , मीरा दुबे,बृजेश त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी सुसुम शुक्ला शशि मिश्रा युवा संगठन के बैद्यनाथ मिश्रा, शिवम् त्रिपाठी अषीश मिश्रा,आषीश तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, मुकेश तिवारी एस के मिश्रा उमेश मिश्रा, शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश नारायण शुक्ला, चंद्र शेखर द्विवेदी,ऋषिकेश पाण्डेय,प्रभात मिश्रा, सचिन मिश्रा इत्यादि सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page