G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से मिली मुक्ति

प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से मिली मुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी अमृतलाल का परिवार इसका उदाहरण है। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद अब परिवार पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानपूर्वक जीवन बिता रहा है।

24 जून को पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने अमृतलाल के नए आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अमृतलाल ने बताया कि पहले बरसात के दिनों में कच्चे मकान की छत टपकती थी और दीवारों में सीलन आने से परिवार को काफी परेशानी होती थी। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास मिलने के बाद परिवार को मजबूत और सुरक्षित घर मिला है। अब बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। बेहतर वातावरण मिलने से बच्चों की पढ़ाई और पूरे परिवार के जीवन स्तर में सुधार आया है।

अमृतलाल ने कहा कि योजना से उन्हें केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page