विकसित कृषि संकल्प अभियान हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़, 24 मई 2025//
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने मैदानी अमले को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी सहित उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता विभाग, बीमा कंपनियों तथा कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, लक्ष्यों तथा अमल की रणनीतियों से अवगत कराया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन में सुधार करना है।