G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सुशासन तिहार शिविर में अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान, परिवार को मिली बड़ी राहत

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत गोलरडीह में पदस्थ दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव स्वर्गीय घनश्याम दास सोनवानी के आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से स्वर्गीय घनश्याम दास सोनवानी की सुपुत्री मनीषा जोशी, निवासी ग्राम लंझियाटोला, विकासखंड छुईखदान को ग्राम पंचायत सचिव पद का अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम दास सोनवानी के आकस्मिक निधन के पश्चात जिला पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की। जिला पंचायत द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्राप्त कर उसका तत्काल परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर अल्प समय में नियुक्ति आदेश जारी किया गया, जिससे परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्महन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद मनीषा जोशी, उनकी माता एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार ज्ञापित किया। परिवारजनों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत और भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा सिद्ध होगी।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली का यह उदाहरण आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है, जहां जरूरतमंद परिवार को समयबद्ध तरीके से राहत प्रदान कर प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page