G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम: गोकना में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ /गंडई : ग्राम पंचायत गोकना में रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित दो सप्ताह के उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान 35 महिला प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना, एमएसएमई योजनाएं, वित्तीय प्रबंधन, ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। महिलाओं ने अचार, बड़ी, पापड़ तथा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खाद्य उत्पादों के निर्माण जैसे लघु उद्यमों में विशेष रुचि दिखाई।

समापन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में फूड टेक्नोलॉजिस्ट सूर्यांश ताम्रकार ने उद्यम स्थापित करने एवं उसे सफलतापूर्वक संचालित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक प्रायोगिक सत्र शामिल करने की मांग की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीपीएम नरेश कोमरे, बीपीएम दीनानाथ लिल्हारे, एसी फिरदौस खान एवं पीआरपी मालती साहू का विशेष योगदान रहा। अंत में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page