अपने भतीजी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई(छ0ग0)
अपने भतीजी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।
आरोपी को भेजा गया सलाखों के पीछे।
विवरण – दिनांक 09.01.2025 को आरोपी भोलाराम साहू पिता भानुराम साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान द्वारा अपने भतीजी पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था जिस पर पीड़िता के द्वारा दिनांक 13.11.2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। प्रकरण में त्वरित निराकरण करने पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई (छ0ग0) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम के निर्देेशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के कुशल नेतृत्व में आरोपी भोलाराम साहू पिता भानुराम साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान को अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 64 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक 14.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर सलोनी खैरागढ़ जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि0 असुवन वर्मा, प्र0आर0 76 मुनेन्द्र सिंह ठाकुर, म0प्र0आर0 07 शिमला उसारे, आर0 151 विनोद पोर्ते, म0आर0 185 झमित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।