G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा चोरी के मामले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़

  आरोपी से ₹48,500 नगद एवं जमीन के दस्तावेज एवं अन्य सामान बरामद।

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाईल जप्त।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

थाना गातापार क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुढीपार में दिनांक 14.05.2026 को लगभग 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी मोरध्वज वर्मा पिता चतुरराम वर्मा उम्र 40 वर्ष, जाति लोधी, निवासी ग्राम करेला, पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के टीव्हीएस लुना वाहन क्रमांक CG 04 LW 0995 की डिक्की से चोरी की घटना कारित की गई थी।
प्रार्थी द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से निकाले गए ₹50,000 नगद, 02 नग जमीन का पर्चा, 01 नग पासबुक एवं 02 नग किसान क्रेडिट कार्ड को शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने वाहन की डिक्की में रखा गया था, जिसे अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हितेष निषाद पिता जीवराखन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा दिनांक 14.05.2026 को चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से ₹48,500 नगद, 02 नग जमीन का पर्चा, 01 नग पासबुक एवं 02 नग किसान क्रेडिट कार्ड गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KS 3720 एवं 01 नग रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन भी जप्त किया गया।
आरोपी हितेष निषाद के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत दिनांक 19.05.2026 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page