G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 146 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

1 से 20 मई तक जिले के 5 केंद्रों पर चला प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों को मिला विविध खेलों का प्रशिक्षण

खैरागढ़// जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से 20 मई तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कुल 146 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़, केकती बाड़ी मैदान छुईखदान, खेल मैदान अकरजन, सजेस साल्हेवारा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मैदान गण्डई सहित जिले के पांच प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में किया गया। सभी केंद्रों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, खेल तकनीक एवं फिटनेस संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, साइक्लिंग, फेंसिंग, जूडो एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल विधाओं का अभ्यास कराया गया। खिलाड़ियों को खेल कौशल विकसित करने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता के महत्व से भी अवगत कराया गया।

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में  नीलू सिंह, शिताषु गुप्ता, प्रिनकेश कश्यप, आशीष पटेल, ताजु खान गौरी, नंदेश्वरी जोशी, कांति चंद्राकर, जनक साहू, कुशल सिंह ध्रुव, रोहित अचला, निधि साहू, रोशनी रावटे एवं रूपेंद्र साहू ने प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेलों की बारीकियों की जानकारी देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष  गिरजा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि भगवत शरण सिंह, वरिष्ठ नागरिक विकेश गुप्ता, पार्षद  सुमित टंडिया, पार्षद  रूपेंद्र रजक, निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के संयोजक  सूरज देवांगन, समाजसेवी मंगल सारथी,  शुभम सिंह ठाकुर,  उत्तम बागड़े एवं  उत्तम दसारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभागियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की इस पहल को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। शिविर के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने एवं आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page