G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार  जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।
वाहन चालकों को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं के संबंध में समझाइश दी जा रही है-:
●वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
●मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना
●मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाना
●बिना नंबर प्लेट के वाहन का संचालन न करना
●मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाना
●शराब सेवन के पश्चात वाहन न चलाना
●वाहन के आवश्यक दस्तावेज (पॉल्यूशन, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस) अद्यतन रखना

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें—
●बिना नंबर प्लेट: 64 प्रकरण
●तीन सवारी: 37 प्रकरण
●बिना हेलमेट: 14 प्रकरण
●मालवाहक वाहन में सवारी: 02 प्रकरण
●शराब पीकर वाहन चलाना: 04 प्रकरण
●प्रेशर हॉर्न: 15 प्रकरण
●अन्य धाराएं: 57 प्रकरण
●कुल: 193 प्रकरणों पर कार्यवाही
कर समन शुल्क/अर्थदंड – ₹ 64900 वसूला गया।

शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों को माननीय न्यायालय खैरागढ़ में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को प्रेषित किए जा रहे हैं। मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वाले चालकों के विरुद्ध भी लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही निरंतर जारी है।
जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page