G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सिद्धबाबा रेलवे फाटक 3 दिन बंद रहेगा, 7 से 10 अगस्त तक नहीं हो सकेगा आवागमन

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत भाटापारा-हथबंद रेलखंड पर स्थित सिद्धबाबा रेलवे समपार फाटक (क्रमांक-385) को मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क मार्ग से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित इस समपार फाटक की मिडिल लाइन पर अत्यावश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 7 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से 10 अगस्त (सोमवार) शाम 6 बजे तक फाटक पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन ने मरम्मत कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page