G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

वन अधिकार मान्यता प्राप्तधारी एवं शासकीय पट्टेदार कृषकों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत पंजीयन प्रारंभ

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत संचालित एग्रीस्टेक परियोजना के तहत देशभर में कृषक हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी सभी कृषकों के कृषि भूमिधारक पहचान पत्र एवं कृषि भूमि पहचान पत्र तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुदान, फसल बीमा तथा अन्य कृषि आदान सामग्रियों के वितरण को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाना है। कृषक ग्राम पंचायत स्तर, लोक सेवा केंद्र अथवा स्वयं भी अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं आधार कार्ड आवश्यक होंगे।

राजस्व भूमि धारकों के अतिरिक्त वन अधिकार मान्यता प्राप्तधारी कृषक, शासकीय पट्टेदार कृषक (कोटवारी जमीन), डुबान क्षेत्र के कृषक, संस्था एवं ट्रस्ट द्वारा धारित भूमि पर खेती करने वाले कृषक तथा अधिया-रेगहा के अंतर्गत भूमि उपयोग करने वाले कृषकों का भी एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

इसके साथ ही ऐसे विशेष श्रेणी के कृषक जिन्होंने एग्रीस्टेक में पंजीयन करा लिया है, लेकिन उनके कुछ खसरा अथवा कम्पार्टमेंट नंबर लिंक नहीं हुए हैं, वे अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से लिंकिंग की कार्यवाही करा सकते हैं। इससे शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समय पर सीधे कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page