G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

धान उठाव को लेकर जिला सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा एवं पदाधिकारियों ने कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों को अतिशीघ्र धान उठाव कराने दिए आश्वाशन

गंडई। छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक लगातार धान खरीदी केंद्र में धान खरीदा गया । फरवरी माह में धान खरीदी का समय लगभग एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव अभी तक पूर्ण रूप से धान उठाव एवं परिवहन शासन प्रशासन द्वारा नही किया गया है। धान उठाव एवम परिवहन को लेकर जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा से सौजन्य भेंट मुलाकात कर डी ओ जारी कर धान परिवहन जल्द से जल्द कराने जिला कलेक्टर को अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया । कलेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों को धान का परिवहन शीघ्र कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा ने बताया की
जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के सेवा सहकारी समितियो द्वारा कुल 386170.20 क्विंटल धान की खरीदी शासन प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया है जिसमें धान परिवहन 284535.00 क्विंटल मात्रा हुआ है, अभी समितियां के धान 101635.00 क्विंटल धान शेष हैं, जो कि धान खरीदी नीति अनुसार 72 घंटा के अंदर धान उठाओ करना जाना अंकित है। विपणन संघ द्वारा खरीदे गए धान का परिवहन सप्ताह के अंदर डीओ जारी कर धान परिवहन नहीं किया गया तो समिति में होने वाले धान सुखद की भरपाई विपणन संघ द्वारा कराया जाए समिति में रखे धान खुले आसमान में नीचे रखा है जिससे तेज धूप, बारिश चूहा, कीड़ा आदि से नुकसान होना स्वभावित हैं जिसके लिए विपणन संघ जिम्मेदार हैं । संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर वर्मा से डीओ जारी कर धान परिवहन अतिशीघ्र करवाने के लिए अपील किया गया।

इस दौरान जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यशवंत वर्मा,उपाध्यक्ष रुपसिंग हिरवानी,उपाध्यक्ष आरिफ खान,कोषाध्यक्ष बालकिशन वर्मा, सचिव लोकेश देवांगन , बनसिंह राजपूत,जितेंद्र कौशिक,चंद्रकांत सिंह ,विवेक मिश्रा, लोमश ठाकुर , अशोक साहू,शिवेंद्र साहू,किशोरी वर्मा,जगदीश जंघेल,कुमलाल वर्मा,चलेशवर यादव,रोहित साहू,नरेश यादव,महेश वर्मा,बनेशवर साहू ,चालक वर्मा , दुलेश्वर मानिकपुरी, बलकरन मानिकपुरी,बलराम साहू,संजय वर्मा , मोरद्वाज वर्मा ,विदेश वर्मा,योगेश ,यादव राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page