पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
https://x.com/i/status/2073615822308905334
रायपुर, 5 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार, पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी कलाकार डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन केवल लोककला जगत ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ और देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपनी अद्वितीय गायन शैली, विलक्षण प्रतिभा और लोक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, असंख्य प्रशंसकों और समस्त लोककला जगत को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
डॉ. तीजन बाई का निधन लोककला और पंडवानी परंपरा के लिए एक युगांतकारी क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को देश-विदेश में सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।



