G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर, 5 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने की एक प्रेरणादायी पहल भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जनआंदोलन का रूप लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page