G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सेवा सहकारी समिति बरबसपुर में धान उठाव परिवहन न होने से धान खरीदी बंद होने के कगार पर

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

प्राप्त जानकारी अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरबसपुर पंजीयन क्रमांक 959 में धान उठाव परिवहन नहीं होने से कृषकों व समिति को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दिनांक 05/01/2026 की स्तिथि में

कुल पंजीकृत कृषक – 1213
धान बेचने वाले कृषक – 779

कुल धान खरीदी – 43135.00 क्विंटल
धान परिवहन – 9860.00 क्विंटल
शेष बचत स्टॉक – 33275.00 क्विंटल

इस प्रकार शासन प्रशासन को समस्याओं का निराकरण करने की अति आवश्यकता है। क्यों कि धान खरीदी केंद्र में आगामी दिनों में धान खरीदी के लिए जगह नहीं है, जगह के आभाव में धान खरीदी बंद हो सकता है । धान परिवहन की गति बहुत धीमी है, डी. ओ. / टी. ओ
काटने और परिवहकर्ताओं के द्वारा धान उठाव करने की आवश्यकता है । नहीं तो धान खरीदी में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, खरीदी बंद भी हो सकती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page