G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, चिन्हांकित स्थल से बाहर व्यवसाय करने वालों को दी समझाइश

कवर्धा-नवीन बाजार में गुरूतेग बहादुर चौक से लेकर रेवाबंद मार्ग, विंध्यवासिनी मार्ग तक व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों द्वारा सड़क में अतिरिक्त बांस बल्ली लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था जिससे आवागमन के साथ-साथ यातायात बाधित हो रहा था लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन, यातायात प्रशासन के संयुक्त तत्तवाधान में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाकर बैठने के स्थान तय करते हुए चिन्हांकित किया गया था उसके बाद भी चिन्हांकित स्थल से बाहर बैठकर व्यवसाय शुरू कर दिया गया था जिसे पुनः समझाईश दिया गया।

चिन्हांहित स्थल मे ही करें व्यवसाय
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नवीन बाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिरिक्त बांस-बल्ली लगाकर व्यवसाय करने के कारण लगातार बाधित हो रहे आवागमन और यातायात को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरूतेग बहादुर चौक से रेवाबंद मार्ग एवं विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे दुकानदारों द्वारा निर्धारित स्थान से बाहर तक बांस-बल्ली लगाकर दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क ना हो बाधित, इसका ध्यान रखने दी चेतावनी
नवीन बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित होने तथा सड़क पर अतिक्रमण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं यातायात प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। साथ ही व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने के लिए उनके बैठने एवं दुकान लगाने के स्थान निर्धारित कर चिन्हांकित किए गए थे। इसके बावजूद कुछ व्यवसायियों द्वारा पुनः चिन्हांकित स्थल से बाहर बैठकर व्यवसाय शुरू कर दिया गया। इससे सड़क एवं आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान प्रभावित होने लगा। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यवसायियों को पुनः समझाइश दी गई तथा उन्हें निर्धारित एवं चिन्हांकित स्थल के भीतर ही व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका ने की अपील
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। टीम द्वारा व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं और सड़क पर बांस-बल्ली, सामान अथवा अन्य सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page