कवर्धा : राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम टीम हरितिमा के सहयोग से आयोजित किया गया.
कवर्धा : राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम टीम हरितिमा के सहयोग से आयोजित किया गया.

इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की भिलाई शाखा के अन्तर्गत “कवर्धा ई बी के” के तत्वाधान में “राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में “पौधारोपण कार्यक्रम” टीम हरितिमा के सहयोग से आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा प्रबन्धक श्री नफीस खान, ई बी के कोर्डिनेटर श्री वैभव शुक्ला, ई बी के प्रभारी श्री कमलेश ठाकुर एवम समस्त हरितीमा टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान बीमा के महत्व एवम आवश्यकता के बारे में कंपनी के अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया जिसमे मुख्य रूप से स्वास्थ्य बीमा के वर्तमान समय में आवश्यकता पर चर्चा की गई।


